Translate

The only place in the world where not humans but snakes have an empire | duniya kee ikalautee jagah jahaan insaanon ka nahin balki saampon ka hai saamraajy |

The only place in the world where not humans but snakes have an empire | duniya kee ikalautee jagah jahaan insaanon ka nahin balki saampon ka hai saamraajy |
Reticulated Python.

दुनिया की इकलौती जगह जहां इंसानों का नहीं बल्कि सांपों का है साम्राज्य

  • विश्व के सब से महंगे सांप की प्रजाति यहाँ पर है।
  • विश्व के सब से झहरीली सांप की प्रजाति भी यहाँ पर है।

क्या आप जानते है की यह धरातल पर एक ऐसी जगह है जहाँ सिर्फ सांप ही बसे है? यह एक ऐसी जगह है, जहां इंसानों का नहीं, बल्कि सांपों का है साम्राज्य। यह जगह है 'स्नेक आइलैंड' या 'सांप द्वीप', जो ब्राजील के सामुद्रिक तट पर स्थित है। इस द्वीप पर इतने सांप हैं, कि आपको हर कदम पर उनसे सावधान रहना पड़ेगा। इस द्वीप पर जाना इतना खतरनाक है, कि ब्राजील सरकार ने इसे आम लोगों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। तो चलिए जानते हैं, कि यह द्वीप कैसा है, और इसमें कौन-कौन से सांप पाए जाते हैं।

Snack Island near Brazil.

द्वीप का इतिहास:

स्नेक आइलैंड का असली नाम इल्हा दा क्यूइमाडा (सांडे)-इलाहा दा क्यूइमाडा ग्रांडे है, जो पुर्तगाली भाषा में 'बड़ा रेतीला द्वीप' का अर्थ है। यह द्वीप साओ पाउलो राज्य से केवल 10 मील की दूरी पर है, और इसका क्षेत्रफल 4,30,000 वर्ग मीटर है। यह द्वीप एक विलुप्त ज्वालामुखी का अवशेष है, जिसके ऊपर घना वर्षावन है। इस द्वीप का इतिहास बहुत पुराना है, और इसमें कई रहस्य छिपे हैं।

कुछ वैज्ञानिकों का मानना है, कि हजारों साल पहले, जब हिमयुग का अंत हुआ, तो समुद्र के जल स्तर में वृद्धि हुई। इससे यह द्वीप मुख्य भूमि से अलग हो गया, और इस पर रहने वाले सांप भी इससे जुड़े रह गए। इन सांपों को अन्य जानवरों का शिकार करने के लिए अपना जहर और अपनी लंबाई बढ़ानी पड़ी। इस प्रकार, यह द्वीप सांपों के लिए एक अनुकूल आवास बन गया, और उनकी आबादी तेजी से बढ़ी। आज यह द्वीप विश्व का सबसे घनत्ववाला सांप द्वीप माना जाता है, जहां हर वर्ग मीटर में लगभग पांच सांप पाए जाते हैं।

Most Poisonous Golden Lancerhead viper of Snake Island.

द्वीप के सांप:

स्नेक आइलैंड पर विभिन्न प्रकार के सांप पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ तो दुनिया के सबसे जहरीले सांप हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध है गोल्डन लांसहेड वाइपर, जिसे बोथ्रोप्स इंसुलारिस के नाम से भी जाना जाता है। यह सांप अपने सुनहरे रंग और लंबे फैंग के लिए जाना जाता है, जिससे वह अपने शिकार को आसानी से डस सकता है। इस सांप का जहर इतना तेज होता है, कि वह इंसान का मांस तक पिघला सकता है। इस सांप की विशेषता यह है कि पृथ्वी पर यह एकमात्र स्थान है जहां गोल्डन लांसहेड वाइपर पाया जाता है। यह 20 इंच से अधिक की लंबाई तक बढ़ सकता है

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 18 लाख रुपये है, जिसे पकड़ना शिकारियों के लिए गर्व की बात मानी जाती है।

Video: Snake Island in Brazil (Hindi)

Snake Island is considered one of the deadliest place on earth. No human is allowed to enter this island as brazil government has banned anyone to enter this island. In this video we have explained some of the interesting facts about snake island.


टिप्पणियाँ

Popular Posts...

Platypus: A Unique and Fascinating Mammal.

Some interesting facts about Rudy Turnstone bird | सुर्ख(रूडी) टर्नस्टोन पक्षी के बारे में कुछ रोचक बातें।